संदेश

जोशीमठ का दर्द !

महाराष्ट्र के किसी दूरस्थ क्षेत्र मित्र के साथ घूमने गया था। जंगल-खेत-खलिहान की सैर। शाम को लौटना था। देर हो गयी। तब तक पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। बाइक पर थे और जिस गांव से लौटना था, वहां से राजमार्ग की दूरी लगभग 15 किलोमीटर थी। समय रात्रि के लगभग 8 बजे। लौटते हुए लगभग आधी दूरी ही तय की थी कि अचानक बाइक पंचर हो गयी... अब क्या करें। सड़क पर आवाजाही लगभग शून्य...बस्ती और राजमार्ग के बीच हल्के अंधियारे में कभी-कभार एकाध बल्ब के साथ नज़रों से गुजरती कोई दुकान और फिर घटाटोप अंधेरा और लंबी सूनी सड़क। अब क्या करें...गहरी चिंता में डूबे। ...लेकिन अंधेरे में भी उम्मीद रोशन होती है...एक शख्स नज़र आया...अंधेरा कितना भी घना हो, कुछ #लोग नज़र आ ही जाते हैं...अंधेरे में टकराये शख्स ने बताया थोड़ी दूरी पर ही एक पंचरवाला है। पर दुकान खुली होगी, नहीं होगी, नहीं जानता...। उम्मीद को इतनी भी उम्मीद मिल जाए तो वह बहुत बड़ी उम्मीद बन जाती है...और उम्मीद बिजली-सी कौंध गयी। बाइक ठेलते पहुंचे तो बल्ब टिमटिमा रहा था। उसकी रोशनी में कोई मानवाकृति झिलमिला रही थी। ख़ुशी से उछल पड़े। पंचर समय पर ही हुआ था ☺️☺️☺️आगे हो...

कौथिग: साथ चलने की मुहिम !

आपकी भागीदारी का स्वागत_है !🙏 सादर प्रणाम! कौथिग फाउंडेशन_मुंबई द्वारा प्रस्तुत उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग मुंबई युवाओं को जोड़ने का सघन प्रयास है। अतः क्रिकेट खेलने के इक्षुक युवक आपके परिवार या परिचय में भी हैं, तो यह प्रतियोगिता उन युवाओं के लिये ही है। जुड़ने के लिए संपर्क करें। अधिकतम युवा इस क्रिकेट_महोत्सव से जुड़ें और हम मिल कर सामाजिक परिदृश्य को बड़ा करें, यह हमारा #विचार_बिंदु है। इस विचार_बिंदु को आपकी सहभगिता विस्तार दे, प्रबल कामना। शेष, ग़र आप 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित #कौथिग में रचनात्मक भागीदारी करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। आप शामिल होंगे, तो हमें अच्छा लगेगा। समाज-निर्माण में हम  मिल कर चलें, प्रबल चाह। कौथिग और उत्तराखंड_प्रीमियर_लीग सिर्फ आयोजकों का आयोजन नहीं हम_सबका_है। इसलिए पूर्ण अधिकार व अनेपन के गहरे एहसास के साथ आपको भागीदारी के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सादर ! केशरसिंह बिष्ट 9011220066 #उत्तराखंड_प्रीमियर_लीग_तिथि 4-5 फरवरी, 18-19 फरवरी, 25-26 फरवरी शनिवार_रविवार और कौथिग तिथि 19 मार्च से 2 अप्रैल, 2023 (15 दिवस) #TeamKAUTHIG श्री हीरासिंह भाकुनी श्री...